चलती ट्रेन में खाकी का तांडव! बेटी का कॉलर पकड़ा, मां को पटका! Bharat Ek Nayi Soch
जननायक एक्सप्रेस में महिला सुरक्षा तार-तार: GRP पर गंभीर आरोप, आम यात्रियों पर FIR, पुलिसकर्मियों पर सिर्फ ‘जांच’?
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश रेलवे पुलिस (GRP) और महिला सुरक्षा के दावों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 18 नवंबर को बिहार से पंजाब जा रही जननायक एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में घटित एक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना मोतिहारी से लुधियाना जा रही इस ट्रेन में मुरादाबाद GRP के जवानों की कथित संलिप्तता के आरोपों के बाद सामने आई है।
मामला बिहार के शिवराजपुर की रहने वाली बीमार महिला रूबी और उनकी तीन बेटियों—लक्ष्मी, खुशी और सुनीता—से जुड़ा है। परिवार का आरोप है कि मुरादाबाद स्टेशन से ट्रेन में चढ़े GRP के दो जवानों, ललित सागर और अजय कुमार, ने अपनी परिचित महिलाओं को सीट दिलाने के लिए उनके साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि अमानवीय व्यवहार भी किया।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, विरोध करने पर एक बेटी का कॉलर पकड़ा गया, मोबाइल छीन लिया गया। आरोप है कि बीमार मां रूबी को थप्पड़ मारे गए, गंदे फर्श पर पटका गया और उनकी गर्दन पर पैर भी रखा गया। इस दौरान उनका मंगलसूत्र टूट गया, जिससे महिला के सिर पर चोट आई और खून बहने लगा।
हालांकि, इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश GRP अधिकारियों का दावा चौंकाने वाला है। GRP का कहना है कि बीमार महिला और उनकी तीन बेटियों ने चलती ट्रेन में दो प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को ‘बंधक’ बना लिया था। इसके साथ ही, महिला के सिर से खून मारपीट से नहीं, बल्कि गिरने के बाद ‘चूड़ी का कांच’ लगने से निकला है।
हैरानी की बात यह है कि रात के अंधेरे में बिजनौर (नजीबाबाद/निजामाबाद) स्टेशन पर घायल मां, उनकी तीनों बेटियों और बीच-बचाव करने वाले दो सहयात्रियों, पिंकू और चंदन, को ट्रेन से उतार दिया गया। इतना ही नहीं, उन सभी छह आम यात्रियों पर FIR दर्ज कर दी गई। वहीं, जिन GRP पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं, उन पर अब तक केवल ‘जांच जारी है’ का बोर्ड लटका हुआ है।
भारत एक नई सोच की यह रिपोर्ट सिस्टम से सीधे पांच तीखे सवाल पूछती है, जिनका जवाब हर देशवासी जानना चाहता है:
- क्या चलती ट्रेन में बीमार महिला और उनकी तीन बेटियां वाकई ‘प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों’ को बंधक बना सकती हैं?
- पुलिस की मौजूदगी में अगर एक महिला के साथ बदसलूकी होती है और उसका सिर फट जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
- पीड़ितों पर ही FIR क्यों दर्ज की गई, जबकि पुलिसकर्मियों पर केवल ‘जांच’ का आश्वासन दिया जा रहा है?
- क्या यह महिला सुरक्षा के दावों और ‘पुलिस मित्र’ की छवि पर सीधा हमला नहीं है?
- क्या इस घटना से रेलवे में आम यात्रियों की सुरक्षा और विशेषकर महिलाओं की गरिमा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह नहीं लगता?
भारत एक नई सोच इस पूरे मामले की सच्चाई और न्याय की मांग करता है।










































































































































































































ਜੋ ਮਹਿਲਾ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾ ਰਹੀ ਹੈ ਸਾਰੀ ਗਲਤੀ ਉਸੀ ਕੀ ਹੈ ਉਸਨੇ ਬੱਚਾ ਵਾਲੀ ਇਕ ਮਹਿਲਾ ਕੋ ਖਾਸੀਅਤ ਪੇ ਬੈਠਨੇ ਨਹੀਂ ਪੀਨੀ ਦਿਆ ਜਬਕਿ ਉਸਕੀ ਤਿੰਨ ਤਿੰਨ ਜਵਾਨ ਬੇਟੀਆਂ ਸੀਟ ਪਰ ਬੈਠੀ ਥੀ ਔਰ ਵਹ ਖੁਦ ਬਿਮਾਰੀ ਕਾ ਬਹਾਨਾ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ ਸੱਚ ਬੋਲਾ ਕਰੋ ਮੈਡਮ
ਮੈਡਮ ਝੂਠ ਕਿਉਂ ਬੋਲ ਰਹੀ ਹ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹ ਟ ਟਰੇਨ ਮੇ ਹੀ ਥੇ
जरुर, महिला, ने, बतमीजी, की, होगी,
RPF wale bahut badatamiji karte hai train me, rat me hi ye train me tandaw karte hai .
Maha jangal RAAJ CHALA RAHA HAI🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳,,
Insensitive railway police 😢
It is shameful act of Police. Govt must take immediate action to teach lessons to police. Their duty is not to mishandle ladies or misbehave with them
Aise police wala ko jail ke andar band Krna chahiye aur kabhi bahar nhi aane dena chahiye aur jis mahila ke sath galat hua hai unki chot thik krne ke liye paise dene chahiye aur unki nokri chin leni chahiye
Train.ke.dibbe.main.yatri..apni.gawahi.social.plateform.par.den.jisase..en.kuttoun.ko.saja.mil.sake
Ye khabar modi ji dekh kya ho raha hai ram raj
पुलिस को सस्पेंड कर देना चाहिए
Kutai se bp sahi ho jata hai hum humne kud dekha hai
R.R.Yadav.mumbae.77
Jai Bhim Jai sambhidhan Kiya Batt hai. Patrakar. Mohi dya. Ji. Sab. Ki. Nokari. Khatam. Karni. Chiye. Namho. Buddha
Aise police walon Ko fauran hi barkhast kar deni chahie pad se aise aadami ko rakhne ki jaati mein jarurat nahin Hai kyunki is tarah Se karne Wale public ke sath yah nainsafi hai aur yah Sarkar foreign infection Le aur inko barkhast Karen bilkul dhanyvad
Ye Police wale ko turant Suspend nahin turant Dismiss karna chahiye ye adhikar police wale ko kaun diya.
Mahila aayog kahan hai ye police wala mahila ko mar raha hai😡😡
This illiterate police personnel should be immediately dismissed from the service
अंधभक्ति का देश है इन्साफ मिलेगा
Police ko naukri se barkhast kare
पुलिस वालों को पुरी गलती है विडीयो में साफ दिखाई दे रहा है महिला को इंसाफ मिलना चाहिए
पुलिस वालों को पुरी गलती है विडीयो में साफ दिखाई दे रहा है महिला को इंसाफ मिलना चाहिए
Koun ha ye police wala jo ek ladies ke upar hatha utha Raha ha itna mar raha ha ye police ka naam kharab kar raha ha gunda ha kya jo aise mar raha ha wo bhi ladis ko bahut galat baat ha jaldi se jaldi jo Koi bhi ha ye police ke dress pe isko pakdo 😮😮 police dress pe jo ha uska galti ha
This is not a small matter ,it is a national issue it should be taken to higher level
Justice for the woman
Madam is Sarkar mein Yadav railway police ho ya koi state police Ho Koi bhi police se pure Desh mein Belgaum ho chuki hai police ko kuchh nahin hota hai public ki Marti har jagah police belagaam ho chuki hai
ये जो महिला को पीटा जा रहा है । पीटने वाले का बाप योगी जी है ।इसलिऐ अपने लाडले बेटो पर बाप कारवाई जगह बचाऐगा
UP police sach ka jhooth jhooth ka sach
पुलिस अत्याचार की कोई accountability नहीं है। पुलिस की झूठ, भ्रष्टाचार और ईमानदारी को कौन नहीं जानता। इस के लिए सही क़ानून बननी चाहिए।
बहुत अच्छा किया , गलती लड़कियों की और महिलाओं की है
इससे पहले कि वीडियो देखो ये लेडीज पूरी सीट पर बीमारी का बहाना बना के सो रही है लड़कियों ने बराबर बाली सीट घेर रखी है ,एक दूसरी महिला जिसकी गोद में बच्चा है वो खड़ी हुई है उसको बैठने नहीं दे रहे है ये लोग ,पुलिस वाले भाई ने तो लेटी हुई महिला को बैठ जाने को बोला तो भड़क कर वीडियो बनाने लगी और पहले इसने पुलिस वाले भाई से अभद्रता करनी शुरू कर दी
ऐसे पुलिस वालों को पहले बर्खास्त करके उस नालायको को कठोर कारवास होना चाहिय
जब से भाजपा की सरकार आई है पुलिस का आतंक बढ़ गया
Train me GRP police wale gundai karte hai evam chhinaiti lootmar karte rahte hai
Suspend hona chahiye tha
Wah polic ko bhaduri ka madel milna chahey 😡😡😡😡🙏🙏🙏🙏
तुरन्त जाँच किया जाय पहली जांच वीडियो ही कर सकता खुलासा है इसी का इशारा है उत्तम पुरुष रूप विचार का क्या क्या नजारा है इसी हेतु विचार करें नज़ीर ही समस्या का समाधान कर सकेगा सारा है सोचो समझो विचारों आत्मिक विचार बनाओ
ॐ सत् विचारात्माय नमः
Police ki galti hai
रेल मंत्री मर गया है उसको दिखाई नहीं देगा
Ladies ko marna galat hsi
खाकी वर्दी पूरी तरह से खाकी गंदा हो गया है हम खुद दो दो बार उठाए गए हैं पुलिस वाले की तरफ से उनके दोस्त रिश्तेदार के सीट पर बैठने के लिए अगर विरोध किया होते तो मार भी खाते जेल जाते
mahila ka Nam nhi bataya janral dibbe me sotehuye kese ja rhe
नरेंद्र मोदी के राज में अंग्रेज जैसा व्यवहार आम नागरिक के साथ कर रही है हिंदुस्तान का पुलिस