Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर फिरसे हुवे प्रदर्शन शुरू | Bharat Ek Nayi Soch
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का ‘खौफनाक’ चेहरा: शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शन पर बर्बर लाठीचार्ज और गंभीर आरोप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीती रात एक शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शन उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब दिल्ली पुलिस ने इसे खत्म करने के लिए बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। ग्राउंड जीरो से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की इस कार्रवाई में छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और प्रदर्शन के लिए बने मंच को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।
जंतर-मंतर पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक, यह घटना देर रात उस वक्त हुई जब छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। अचानक दिल्ली पुलिस के जवानों ने, जिनमें से कई बिना नेमप्लेट के बताए जा रहे हैं, प्रदर्शनकारियों पर धावा बोल दिया। छात्रों को तितर-बितर करने के लिए उन पर अंधाधुंध लाठियां बरसाई गईं और आंसू गैस के गोले दागे गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस पूरी घटना पर चश्मदीदों और एक्टिविस्ट्स ने दिल्ली पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, पुलिस ने न सिर्फ छात्रों पर अमानवीय लाठीचार्ज किया, बल्कि कई छात्राओं के कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। इसके अतिरिक्त, कई प्रदर्शनकारी छात्रों को थाने ले जाकर बेरहमी से पीटने का भी दावा किया जा रहा है, जिससे पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
यह छात्र प्रदर्शन, जिसमें प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में भी आवाज उठाई जा रही थी, अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से जारी था। लेकिन देर रात हुई इस कार्रवाई ने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
क्या यह कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या नहीं है? एक शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे छात्रों के साथ इतनी बर्बरता से पेश आना क्या लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन नहीं है? ‘भारत एक नई सोच’ इस पूरी घटना और लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करता है।








































































































Name plate Nhii तो कोर्ट कहा है
Modi ka fielding set hai bhai 💀
Ma'am,,,,be kon log the Jo civil dress m,,,hatiyar chal rahe the be kon ,,,the,,,,
Up se hum 10 college se aa rhe 3000 log
जमींदार अभी जिंदा है संभालो जमींदार जग गया है देखो आगे होता है किया जय हो जय श्री हिंद
बहन ये पता करके बताओ आप की नीट वाले स्टूडेंट्स वो सेलेब्रिटी क्यों कर रहे हर जगह। अकबतर्फ मातम दूसरी तरफ खुशी😢😢😢😢
कोई बताए मुझे
BJP to tadipar ki hai.
Yaad Rakho india walo….
Modi h to sabko dhokha hi milega
यह सब आरएसएस और बीजेपी की नाजायज़ औलादें है।
CJP Protest Respect Button ♥️लोकतंत्र❌तानाशाही✅ यह सरकार संविधान सीधा उल्टा काम करती है धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे
ભાજપ ને કાઢીને ચટકો